BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2026, 1:35 pm
BIG NEWS : नशे के काले कारोबार पर सीबीएन का शिकंजा, जब हाईवे पर की फिल्मी अंदाज में घेराबंदी तो पहुंचा हरियाणा पासिंग ट्रक, फिर जैसे ही अधिकारियों ने रोककर ली तलाशी, गेट खोलते ही उड़े होश, 252 बोरियों में भरा था अवैध मादक पदार्थ, मौके से चालक गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 51 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। यह कार्रवाई आगरा-भरतपुर हाईवे पर सेवर क्षेत्र के पास की गई, जहां एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

खुफिया सूचना पर हुई कार्रवाई-
सीबीएन की मध्यप्रदेश इकाई को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर का एक संदिग्ध ट्रक झारखंड से डोडाचूरा लेकर राजस्थान के मारवाड़ क्षेत्र की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी।

ट्रक से मिला भारी मात्रा में डोडाचूरा-
कदमकुंज रिसॉर्ट के पास अधिकारियों ने ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में रखी 252 बोरियों से लगभग 5096 किलोग्राम डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू-
सीबीएन अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ट्रक जब्त कर लिया है। विभाग अब इस तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE