नीमच। सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी भारत विकास परिषद, शाखा नीमच द्वारा नगर की बालिकाओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) एवं खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता एवं सचिव सतीश गोयल ने बताया कि वर्तमान समय की चुनौतियों एवं आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को देखते हुए 5 से 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए यह शिविर 8 मई से 10 मई तक सीएसवी अग्रवाल भवन (गोमाबाई नेत्रालय मार्ग के सामने) आयोजित किया जाएगा।
शिविर में परिषद की सुप्रसिद्ध आत्मरक्षा प्रशिक्षिका पूजा चित्तौड़ा (उज्जैन) द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण के मुख्य आकर्षण
आत्मरक्षा के आधुनिक गुर
पारंपरिक शस्त्र संचालन (लाठी-शस्त्र प्रशिक्षण)
विभिन्न खेलकूद गतिविधियां
शिविर दो सत्रों में आयोजित होगा तथा प्रतिभागियों की दोनों सत्रों में उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
प्रातःकालीन सत्र- सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
सायंकालीन सत्र- शाम 4 बजे से 6 बजे तक
शिविर पूर्णतः निःशुल्क है, लेकिन व्यवस्थाओं की दृष्टि से 5 मई 2026 तक अग्रिम पंजीयन कराना अनिवार्य है।
इच्छुक छात्राएं अथवा अभिभावक सतीश गोयल (94259 74398) एवं शिविर संयोजिका मीना जायसवाल (87702 06931) के व्हाट्सएप नंबर पर नाम दर्ज करा सकते हैं।
शाखा की महिला प्रमुख सुनीता चौधरी एवं शिविर संयोजिका मीना जायसवाल ने नगर के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक छात्राओं को इस शिविर से जोड़ें, ताकि उनमें आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा की भावना विकसित हो सके।