शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के समक्ष अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत द्वारा समाज एवं सफाई कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और मांगें रखी गईं।
महापंचायत के संस्थापक सुरेंद्र चौधरी के आह्वान पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी राहुल निन्धाने तथा प्रदेश अध्यक्ष नवीन पारछै के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों की जटिल समस्याओं तथा विभिन्न मांगों को विस्तार से रखते हुए उनके निराकरण की मांग की।
इस अवसर पर लाल सिंह आर्य ने आश्वासन दिया कि समाज की मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा तथा शीघ्र ही समाज हित में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम में महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन खत्री, देवास जिला अध्यक्ष सचिन आदीवाल, देवास शहर अध्यक्ष अमर रागवे सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।