BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2026, 7:05 pm
KHABAR : नीमच की सफाई व्यवस्था को मिली नई रफ्तार, नगर पालिका ने बढ़ाया स्वच्छता बेड़ा, 78 लाख के 8 वाहन जनता को समर्पित, 5 ई-वाहन और 3 ट्रैक्टर शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए 8 नए वाहनों का लोकार्पण किया गया। बंगला नंबर 60 स्थित पुरानी नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में इन वाहनों को जनता को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, उपाध्यक्ष रंजना करण परमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा, परिवहन सभापति कुसुम अशोक जोशी, दारासिंह यादव सहित पार्षदगण, नगर पालिका स्टाफ एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने बताया कि लोकार्पित किए गए वाहनों में 5 इलेक्ट्रिक कचरा संग्रहण वाहन एवं 3 ट्रैक्टर शामिल हैं। इनकी कुल लागत लगभग 78 लाख रुपये है।

उन्होंने कहा कि इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से शहर में कचरा संग्रहण व्यवस्था अधिक तेज, व्यवस्थित और प्रभावी बनेगी, जिससे स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी।

अतिथियों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। नगर पालिका द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वाहनों को जनता को समर्पित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE