नीमच। आम आदमी पार्टी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रमिकों के अधिकारों के लिए 1 मई, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर नीमच में मजदूर दिवस मनाएगी। इस अवसर पर राजस्थान के स्टेट कोऑर्डिनेटर प्रशांत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम नीमच में सब्जी मंडी के पास स्थित लेबर चौक पर प्रातः 8 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की गई है कि देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करें।