नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपखंड मनासा किरण आंजना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत दो पीड़ित परिवारों को कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
एसडीएम मनासा द्वारा कनावटी निवासी मिथुन पिता मोखमलाल पारदी की 14 जून 2025 को कुएं में गिरने से मृत्यु होने पर मृतक के वारिस भाई प्रकाश, तुलसीराम पिता मोखमलाल पारदी तथा बहन अरनोदाबाई एवं निशा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार सोजावास निवासी जुवानसिंह पिता नाथूसिंह सौंधिया की कुएं में गिरने से मृत्यु होने पर मृतक के वारिस पुत्र पदमसिंह तथा पुत्री तुलसीबाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसीलदार मनासा द्वारा दोनों प्रकरण तैयार कर स्वीकृति हेतु एसडीएम कार्यालय को प्रस्तुत किए गए थे।