BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 11:36 am
BIG NEWS : वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवा लाते हो, दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी की कार्यशैली और दिल्ली कनेक्शन पर साधा निशाना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष (पीसीसी चीफ) जीतू पटवारी में नोकझोंक का मामला सामने आया है। एक कार्यक्रम में मौजूद मंच से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को दिग्विजय सिंह ने खरी-खरी सुना दी।


संगठन में नियुक्ति पर उठाए सवाल
दरअसल कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्ष की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की संगठन में नियुक्ति पर सवाल उठाया कि वाल्मीकि समाज और बसोड़ समाज का कोई व्यक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में सदस्य नहीं है। कहा- जीतू पटवारी केसी वेणुगोपाल से आप कुछ भी लिखवाकर ला सकते हो हमें आप पर भरोसा है।


गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर
जितने फ्री आप केसी वेणुगोपाल से हो पूरे देश में और कोई पीसीसी प्रेसिडेंट नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा- जीतू पटवारी का कहा कोई टालता नहीं है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जो जीतू पटवारी की पकड़ है वो हम लोगों की नहीं है। दिग्विजय सिंह की बातों का जीतू पटवारी ने भी जवाब दिया, कहा चेला तो मैं आप ही का हूं। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा-मेरे चेले हो लेकिन गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE