BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 1:05 pm
BIG NEWS : सायरन वाली गाड़ी में चल रहा था काला खेल, जब मुखबिर की सूचना पर खाकी ने की घेराबंदी तो पहुंची एंबुलेंस, फिर जैसे ही पुलिस को देख आरोपी ने चलाई गोली..., रात के अंधेरे में हत्थे चढ़ा रूपाराम, वाहन की तलाशी लेते ही उड़ गए होश, भारी मात्रा में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस बनी इनोवा कार से लगभग 4 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में राजस्थान के एक तस्कर को देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल और 1 मई की दरमियानी रात साताखेड़ी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओपी राठौर ने मुखबिर सूचना पर पंचमुखी बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट के सामने मंदसौर-सीतामऊ रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान हांदड़ी कच्चे रास्ते से एक इनोवा एम्बुलेंस आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने हवाई फायर भी किया।

पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसने अपना नाम रूपाराम पिता कृष्णाराम विश्नोई (27), निवासी चालकना थाना सेडवा, जिला बाड़मेर (राजस्थान) बताया। तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा राउंड तथा एक खाली खोखा बरामद हुआ।

वाहन की तलाशी लेने पर 22 कट्टों में भरा करीब 4 क्विंटल डोडाचूरा, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई है, बरामद हुआ। वाहन से अलग-अलग नंबर की चार डुप्लीकेट नंबर प्लेट भी मिलीं। फरार आरोपी की पहचान अशोक पिता आईजीराम माली, निवासी बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त डोडाचूरा के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश प्रजापति एवं सीतामऊ थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE