खरगोन। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को किए गए वादे हवा हवाई नजर आ रहे हैं और उस हवा हवाई वादों को छिपाने में संबंधित जिले की शासन प्रशासन ने जी तोड़ मदद करती है। ऐसा ही मामला खरगोन जिले की महेश्वर तहसील के ग्राम कतरगांव में बनाए गए गेहूं खरीदी उपार्जन केंद्र पर आज नजर आया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे थे वहीं ग्राउंड जीरो पर जाकर संवाददाता द्वारा स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि वहां किसान 6 दिन से लाइन में लगे हुए हैं और ना तो तुलावटी हम्माल है ना किसानों के लिए पूर्ण व्यवस्थाएं हैं किसानों के वाहन जल्दी खाली होकर घर पहुंचे और खरीफ की फसल के लिए अपने खेतों को जोत कर अगली फसल की तैयारी कि जाए। जिसके लिए किसान ही अपने हाथ से तुलावटी का कार्य करते हुए देखे जा सकते हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद किसानों के हाल बेहाल होते हुए हर जगह नजर आएंगे अपनी उपज के दाम के लिए मंडी का ताला लगाना और उर्वरक के लिए लाइन में लगा रहना इस बीजेपी सरकार में चलता रहता है। राष्ट्रीय किसान महासंघ के कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा दबोच कर मंडलेश्वर जबरन लाया गया मुख्यमंत्री उपार्जन केंद्र में गए थे वहां पर जाने से रोक दिया गया आगे सुने किसानो की पीड़ा।