BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 1:50 pm
KHABAR : नीमच के 86 श्रमिक परिवारों को मिला 1.83 करोड़ का लाभ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से श्रमिकों के खातों में भेजी सहायता राशि, बोले- श्रमिक ही विकसित मध्यप्रदेश के सारथी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में 600 करोड़ रुपये की सहायता राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। इसमें नीमच जिले के 86 श्रमिक परिवारों को 1.83 करोड़ रुपये की सहायता राशि का लाभ मिला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2018 में संबल योजना शुरू होने के बाद से अब तक 5.27 लाख श्रमिक परिवारों को 7,720 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। सितंबर 2025 तक की लंबित राशि का भुगतान भी सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को अपने श्रम से सींचने वाले श्रमिक विकसित प्रदेश के सारथी हैं और प्रदेश की प्रगति के आधार हैं। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में श्रम कल्याण, श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं हितों के लिए कार्य करने वाले कारखानों हेतु श्रम स्टार रेटिंग योजना लागू की गई है, जिसमें अब तक 554 कारखानों ने पंजीयन कराया है।

इस अवसर पर भोपाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम कल्याण मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्रम सचिव रघुराज रमन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला श्रम पदाधिकारी सज्जन कुमार चौहान एवं श्रमिकजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE