दतिया। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। प्रस्तावित जेल के पीछे भू-माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान ‘निदान के कुआं’ के पास भी आधा दर्जन से अधिक अवैध मकानों को ध्वस्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई तहसीलदार बीएम आर्य के नेतृत्व में नगर पालिका और पुलिस की मौजूदगी में की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।