BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 2:26 pm
BIG NEWS : एमपी की राजनीति में शिष्टाचार, मुख्यमंत्री डॉ मोहन से मिले दिग्विजय सिंह, श्रीराम यज्ञ का निमंत्रण दिया और गेहूं खरीदी पर की चर्चा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। सीएम हाउस में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। प्रदेश में जारी गेहूं उपार्जन के मुद्दे पर दोनों के बीच चर्चा हुई।


गेहूं उपार्जन के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने उन्हें बताया कि गेहूं उपार्जन के लिए अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक हो चुके हैं। स्लॉट बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के किसानों से गेहूं उपार्जन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि वे स्वयं भी उपार्जन प्रक्रिया पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।


18 और 28 मई तक राघोगढ़ में श्रीराम यज्ञ
मुलाकात के दौरान दिग्विजय के राघोगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजन का न्योता दिया है। दिग्विजय सिंह ने श्रीराम यज्ञ को लेकर निमंत्रण दिया है। 18 मई और 28 मई के बीच राघोगढ़ में श्रीराम यज्ञ होना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE