BREAKING NEWS
NEWS : वंडर सीमेंट लि. में विश्व पर्यावरण दिवस के.. <<     NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 2:41 pm
KHABAR : नीट यूजी परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग का खौफ, एग्जाम के दिन मेडिकल छात्रों को नहीं मिलेगी छुट्‌टी, गांधी मेडिकल कॉलेज ने जारी किया आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नीट यूजी-2026 परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग के मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सालों में मेडिकल छात्रों की संलिप्तता सामने आने के बाद इस साल सख्ती बढ़ा दी गई है।


भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि 2 और 3 मई को किसी भी मेडिकल स्टूडेंट को छुट्टी नहीं दी जाएगी। यह कदम परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या प्रॉक्सी कैंडिडेट जैसे मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है। कॉलेज प्रशासन ने इसे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।


डीन कार्यलय से जारी हुए आदेश
गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) कार्यालय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि 2 और 3 मई 2026 को किसी भी छात्र-छात्रा का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। यह निर्देश नेशनल मेडिकल कमीशन और भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के आदेशों के पालन में जारी किया गया है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि परीक्षा के दौरान मेडिकल छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।


कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह फैसला सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि एक एहतियाती कदम है। मेडिकल छात्रों को परीक्षा के दिन छुट्टी नहीं देने से उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी तरह की अवैध भागीदारी को रोका जा सकेगा।


3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा
नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। यह देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। पिछले वर्षों में इस परीक्षा को लेकर कई विवाद सामने आए, जिसके बाद इस बार सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।


सॉल्वर गैंग मामलों ने बढ़ाई सख्ती
2024 में सामने आए सॉल्वर गैंग मामलों ने परीक्षा व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी (ब्ठप्) ने जांच में पाया कि कुछ एमबीबीएस छात्र पैसे लेकर दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने या प्रश्नपत्र हल करने में शामिल थे। पटना एम्स, रांची रिम्स और भरतपुर के मेडिकल कॉलेजों से जुड़े छात्रों की गिरफ्तारी ने पूरे देश में हलचल मचा दी थी। दिल्ली पुलिस ने भी एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसमें दो एमबीबीएस छात्र प्रॉक्सी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देते पकड़े गए थे।


जांच में यह भी सामने आया कि सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड्स ने मेडिकल छात्रों को हायर किया था। इन नेटवर्क्स के जरिए परीक्षा की गोपनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचा।


पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सख्त फैसले परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने में मददगार साबित होंगे। इससे न केवल सॉल्वर गैंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगेगी, बल्कि छात्रों और अभिभावकों का भरोसा भी मजबूत होगा। नीट परीक्षा के आसपास के दिनों में अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी इसी तरह के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE