झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भर्सट के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को जिला खनिज अधिकारी जे.एस. भिड़े एवं खनिज अमले ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत एवं गिट्टी का परिवहन कर रहे 7 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए।
जिला खनिज अधिकारी जे.एस. भिड़े ने बताया कि जब्त वाहनों में 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत तथा 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए।
संबंधित वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण निवारण नियम 2022 के नियम 19 के तहत प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण अपर कलेक्टर न्यायालय झाबुआ को भेजे गए हैं।
कलेक्टर के निर्देशन में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।