BREAKING NEWS
NEWS : 1 से 8 जुलाई तक आयोजित होगा महाकुंभ, कोटा में.. <<     BIG NEWS : महू-नीमच हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति के.. <<     KHABAR : राज्यसभा कैंडिडेट्स चयन पर ब्राह्मण समाज.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर.. <<     KHABAR : 50 बच्चों ने सीखी चित्रकला, ग्लास पेंटिंग.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी के पोषण आहार में निकला मृत सांप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में जुटे 15 देशों के राजदूत और निवेशक,.. <<     KHABAR : गांधी सागर बैकवाटर में 8 जून को बाढ़.. <<     KHABAR : भक्ति नृत्य के साथ सिद्ध चक्र विधान में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 3:18 pm
KHABAR : इंदौर में आज से शुरु होगा जनगणना अभियान, 33 सवालों के जवाब होंगे दर्ज, 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र में 1 मई से मकान सूचीकरण का व्यापक अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी।

नगर निगम कमिश्नर व प्रमुख जनगणना अधिकारी क्षितिज सिंघल के निर्देश पर यह अभियान 1 मई से 30 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के लिए नगर निगम के 22 जोनल कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों को चार्ज अधिकारी बनाया गया है।

पूरे शहर को 3865 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसके लिए 4269 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाएंगे। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए 753 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह पूरे अभियान में कुल 5022 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

अभियान से पहले सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक तीन चरणों में आयोजित किया गया, जबकि अनुपस्थित कर्मचारियों के लिए 28 से 30 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए।

जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE