BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 3:49 pm
BIG NEWS : दिग्विजय के बयान पर सियासत, बीजेपी बोली- कांग्रेस के अंदर गृहयुद्ध, कांग्रेस ने बताया नेताओं की केमिस्ट्री, पीसी शर्मा बोले- पटवारी अब और पावरफुल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा संगठन में नियुक्तों को लेकर उठाये सवाल पर प्रदेश में सियासी पारा गर्म हो गया है। सत्ताधारी बीजेपी ने दिग्विजय समेत कांग्रेस पर सियासी निशाना साधते हुए इसे कांग्रेस के अंदर गृहयुद्ध वाले हालात बताया है। वहीं कांग्रेस ने भी पटलवार किया है।


कांग्रेस के अंदर अगली पीढ़ी की लड़ाई
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- बेटे को जिलाध्यक्ष बनाने का दर्द दिग्विजय सिंह का सामने आया है। कांग्रेस के अंदर आपसी खींचतान चल रही है। दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच का संवाद ये बताता है कि कांग्रेस में एससी वर्ग को सम्मान नहीं है। समाजों को भी समझ लेना चाहिए कांग्रेस के नेता बेटा बेटियों के लिए राजनीति करते हैं। कांग्रेस के अंदर अगली पीढ़ी की लड़ाई चल रही है। दिग्विजय सिंह के अंदर दर्द है प्रदेश में जाने वाले बेटे को जिलाध्यक्ष बनाया। कांग्रेस के अंदर अब दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस के अंदर के गृह युद्ध चल रहा है इसकी उनको शुभकामनाएं। कहा- अनुसूचित जाति वर्ग को कांग्रेस से अलर्ट रहना चाहिए।


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पावरफुल
कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के संवाद को सियासी केमिस्ट्री बताया है। एससी विभाग की बैठक में जो हुआ ये दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच की केमिस्ट्री है। जयवर्धन सिंह के लिए अभी बहुत समय है। दिग्विजय सिंह के बयान का मतलब ये है की जितना पावरफुल पीसीसी चीफ को होना चाहिए उतने जीतू पटवारी है। बीजेपी हम पर सवाल न उठाएं उनके घर खुद शीशे के हैं। राजनीति बदलाव का खेल है, कब क्या बदलाव हो जाए पता नहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE