मुंगावली। गुरुवार रात्रि 1ः00 बजे नगर के पोस्ट ऑफिस चौराहे की नजदीक स्थित सर्राफा व्यापारी महावीर शराफ़ के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई अग्नि ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया घर में ही सो रहे महावीर सराफ को अचानक धुंए के कारण एहसास हुआ जैसे ही महावीर शराफ़ ने देखा की घर में भीषण आग लग गई है तभी सभी घर में मौजूद लोग घर के बाहर निकल गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया तभी वहां मौजूद लोगो द्वारा नगर परिषद के फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी आग लगने की सूचना दी गई। नवेद काजी तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीषण आग पर काबू पाया। वहां पर स्थित रेवासियों ने भी भीषण आग पर काबू पाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। आसपास कई मकान भी बने हुए थे जिसमें आग बढ़ने का खतरा था परंतु काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आज पर काबू पाया और लोगों को नुकसान होने से बचा लिया।
फायर टीम में नगर परिषद से फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी ड्राइवर प्रेम नारायण नरवरिया इकरार खान हेल्पर भगवत कुशवाह उपस्थित रहे।