BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 4:51 pm
KHABAR : जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, अब 30 मई तक जनगणना ड्यूटी, कर्मचारियों के अवकाश पर लगाई रोक, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किए सख्त आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से शुरू हो गया है, जो 30 मई 2026 तक चलेगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी हिमांशु चंद्रा ने आदेश जारी किया है।

अवकाश पर लगाया प्रतिबंध-
जारी आदेश के अनुसार मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 मई से 30 मई 2026 तक सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा।

विशेष परिस्थिति में ही मिलेगा अवकाश-
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त अवधि में केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर नीमच की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।

विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश-
समस्त विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

शासन निर्देशों के तहत जारी हुआ आदेश-
यह आदेश निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय के ज्ञापन क्रमांक आई-11011/64/2025-डीसीओ (म.प्र.) दिनांक 10 अक्टूबर 2025 तथा मध्यप्रदेश राजपत्र में 23 जनवरी 2026 को प्रकाशित अधिसूचना के परिपालन में जारी किया गया है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। मकान सूचीकरण का कार्य गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से दायित्व निभाएं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE