चित्तौड़गढ़। राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही नतीजों से पूर्व कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 महंगा कर आमजन को महंगाई का तौहफा दिया है कुछ दिन पूर्व ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार जिससे उनका कथन सत्य साबित हुआ है मोदी सरकार के इस फैसले का असर सीधे होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री पर पड़ेगा, जिससे खाने-पीने की चीजें महंगी होगी इतनी बड़ी राशि पिछले 30 वर्षों में किसी भी सरकार ने नहीं बढ़ाई है पिछले 4 माह में ही कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 1518 रुपए की वृद्धि हुई जो ऐतिहासिक वृद्धि है अब चुनाव नतीजे आने के बाद और भी महंगाई बढ़ने की आशंका बन गई है मोदी सरकार चुनाव में बड़े बड़े वादे करती है कि किसी भी प्रकार की कीमतों में कोई इजाफा नहीं होगा यह विपक्ष भ्रम फैलाता है आज उनका कथन झूठा साबित हुआ है आमजन को आने वाले दिनों में और महंगाई का सामना करना पड़ेगा।