नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा 1 मई से 13 मई 2026 तक विभिन्न निरूशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं। इनमें बकरी पालन, कंप्यूटर टैली, ब्यूटी पार्लर, कृषि उद्यमी एवं महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शामिल हैं।
संस्थान द्वारा इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
इच्छुक प्रशिक्षणार्थी आवेदन के साथ चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति जमा कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, नीमच में कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9111053516 पर भी संपर्क किया जा सकता है।