चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 01 मई 2026 को जन-साहस संस्था द्वारा जिला चित्तौड़गढ़ की राशमी तहसील के ग्राम सोमी में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
इन कार्यक्रमों में श्रमिकों, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान टीम के सदस्य गोविंद लाल बारेठ, विनोद कुमार, रवि वैष्णव एवं हुकुम सिंह ओर गांव से माधव लाल बारेठ भेरू लाल अहीर लालू राम किर मुकेश बारेठ आदि उपस्थित रहे। श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों जैसे न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्य वातावरण, बंधुआ मजदूरी निषेध एवं बाल श्रम उन्मूलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं बीमा योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे इनका अधिकतम लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में जन-साहस मजदूर हेल्पलाइन नंबर 1800-120-11211 की जानकारी दी गई तथा डायरी एवं पंपलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि मजदूर देश निर्माण की रीढ़ हैं और उन्हें सम्मान व सहयोग प्रदान करना हम सभी का दायित्व है।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक रूप से संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा दिया।