कपासन। क्षेत्र के धमाना गांव स्थित रणछोड़राय मंदिर में शुक्रवार को पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। परंपरा के अनुसार मंदिर का भंडार खोला गया, जिसमें कुल 42 हजार 615 रुपए की राशि प्राप्त हुई। भंडार खुलने के दौरान ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही।
मंदिर मंडल अध्यक्ष व उप सरपंच भगवानलाल जोशी ने बताया कि भंडार खोलने की प्रक्रिया विधि-विधान के साथ संपन्न की गई। इस दौरान सरपंच विष्णु हेड़ा, मोहनलाल जाट, गेहरीलाल जाट, अम्बालाल सुखवाल, भैरूलाल लौहार, छोगालाल सुखवाल, पुखराज टेलर, छोगालाल लेढा, रामकुमार हेड़ा और माधुलाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
कोषाध्यक्ष गिरिराज हेड़ा ने बताया कि भंडार खोलने से पहले मंदिर पुजारी मुकेश पाराशर द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सभी की मौजूदगी में भंडार खोला गया और राशि की गणना की गई।