BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 6:41 pm
KHABAR : आरएसएस की यूनिवर्सिटी की नींव रखेंगे सीएम डॉ. मोहन, 4 मई को होगा बड़ा आयोजन, 55 बीघा जमीन आकार लेगा विश्वविद्यालय, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ग्वालियर में प्रदेश का पहला विश्विद्यालय खोलने जा रही है। जिसके निर्माण की नींव का भूमिपूजन खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करने आ रहे हैं। 4 मई को होने वाले इस आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता RSS के प्रान्त संघ चालक मध्यप्रदेश अशोक पांडे करेंगे।


दरअसल “शिक्षा शून्य से शिखर तक” के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश में RSS का प्रदेश में पहला विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। 110 करोड़ की लागत से 55 बीघा जमीन पर यह विश्विद्यालय शिवपुरी लिंक रोड स्तिथ बेला गांव में बनेगा। 4 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे। विश्विद्यालय का नाम ऋषि गालव विश्विद्यालय होगा।


इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश सोनी भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस विश्वविद्यालय का संचालन मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बांदिल द्वारा बताया गया कि ऋषि गालव विश्वविद्यालय की 5000 छात्रों की प्रवेश क्षमता होगी, जहां नर्सिंग पैरामेडिकल से लेकर मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कोर्स भविष्य में अनुमति मिलने के साथ संचालित होना शुरू हो जाएंगे। 


प्रयास किये जा रहे है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश 2027-28 सत्र में गुरुपूर्णिमा पर 18 जुलाई 2027 से  शुरू हो जाए। इसको लेकर निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग ने आशय पत्र भी जारी कर दिया है। कैंपस में गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल भी होंगे।बहरहाल यह विश्विद्यालय 03 साल में पूरा आकार ले लेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE