नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा 23 अप्रैल 2026 को ग्राम कोज्या, तहसील सिंगोली में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निराकरण के निर्देशों के परिपालन में 6 मई 2026 (बुधवार) को विशेष संयुक्त विभागीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करना है।
कलेक्टर के निर्देश-
कलेक्टर चंद्रा ने सभी विभागों को शिविर में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे।
प्रशासन ने की अपील-
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जावद प्रीति सिंघवी ने विभागवार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। उन्होंने ग्राम कोज्या एवं आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।