BREAKING NEWS
KHABAR : विदिशा में 4 हजार लोगों की कैंसर.. <<     KHABAR : जीरन में जून माह की इस तारीख को लगेगा.. <<     KHABAR : मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला, अपराध रोकने.. <<     लव और लैंड के बाद अब आया दोस्ती जिहाद का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर नीमच में जनसंवाद,.. <<     BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 10:12 am
NEWS : ग्राम- 2026 के तहत कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में बड़े निवेश के एमओयू, राजस्थान को एग्री-बिजनेस व हॉर्टिकल्चर हब बनाने की दिशा में तेज हुई तैयारियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान को एग्री-बिजनेस और हॉर्टिकल्चर का वैश्विक केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के निर्देशानुसार कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य में अधिकतम निवेश आकर्षित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

उद्यानिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया कि जयपुर में 23 से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाले ग्राम-2026 कार्यक्रम के दौरान सरकार एवं निवेशकों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में फव्वारा निर्माण से जुड़ी लगभग पांच कंपनियां तथा पॉलीहाउस निर्माण से संबंधित एक कंपनी कार्यरत है, जिससे जिले के कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नए निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं।

डॉ. जाट ने बताया कि एमओयू के लिए एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट्स, आधुनिक कृषि तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, सौर ऊर्जा आधारित कृषि समाधान, पॉलीहाउस संरचनाएं, कोल्ड स्टोरेज, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन विकास जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही उद्यानिकी आधुनिकीकरण, बागवानी आधारित उद्यमों एवं वैल्यू एडिशन परियोजनाओं को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निवेशकों की प्रामाणिकता एवं पूर्व अनुभवों की गहन जांच के निर्देश दिए गए हैं। उद्यानिकी एवं संबद्ध क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले तथा परियोजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने की वित्तीय क्षमता रखने वाले निवेशकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा राज-निवेश पोर्टल को सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है, जिससे निवेशकों को पंजीकरण एवं प्रक्रियाओं में सरलता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। इस पहल का उद्देश्य राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तथा कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में नए निवेश को बढ़ावा देना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE