BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 10:12 am
NEWS : जनगणना- 2027 के स्व-गणना चरण की शुरुआत, पहले दिन जिले में 1315 मकानों की स्व-गणना, कलेक्टर ने की भागीदारी की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत 1 मई से शुरू हुए स्व-गणना अभियान के पहले दिन जिले में 1315 मकानों की स्व-गणना दर्ज की गई। जिला कलक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. मंजू ने स्वयं पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर प्रक्रिया पूर्ण की तथा आमजन से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

स्व-गणना पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध-
कलक्टर ने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना से संबंधित है। नागरिक 15 मई 2026 तक https://se.census.gov.in
 पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर गणना कार्य करेंगे।

5 से 10 मिनट में पूरी होगी प्रक्रिया-
उन्होंने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया में लगभग 5 से 10 मिनट का समय लगता है। सफल पंजीकरण के बाद नागरिकों को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) प्राप्त होती है, जिसे प्रगणक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

छह चरणों में पूरी होगी स्व-गणना प्रक्रिया-
जिला कलक्टर ने बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया छह चरणों में पूरी की जाएगी-

प्रथम चरण: पोर्टल पर लॉगिन एवं राज्य चयन
द्वितीय चरण: परिवार का पंजीकरण एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना
तृतीय चरण: भाषा चयन एवं ओटीपी सत्यापन
चतुर्थ चरण: स्थान एवं मकान विवरण दर्ज करना
पंचम चरण: प्रश्नावली भरना एवं जानकारी का सत्यापन
षष्ठम चरण: अंतिम सबमिशन के बाद SEID प्राप्त करना

फील्ड गणना भी होगी बाद में-
कलक्टर ने बताया कि 16 मई से 14 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य करेंगे। यदि पोर्टल पर दर्ज जानकारी मेल खाती है तो उसे स्वीकार किया जाएगा, अन्यथा प्रगणक द्वारा नई प्रविष्टि की जाएगी।

आमजन से सहयोग की अपील-
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में अधिक से अधिक भाग लेकर इस राष्ट्रीय महाअभियान को सफल बनाएं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE