देवास। जिले के ग्राम पिपरी में आयोजित जनसुनवाई शिविर में कलेक्टर ऋतुराज सिंह का सख्त और संवेदनशील दोनों रूप देखने को मिला। शिविर में अपर कलेक्टर संजीव जैन, विधायक मुरली भंवरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचेकृकहीं पेंशन रुकी थी, तो कहीं मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी हो रही थी। कलेक्टर ने हर शिकायत को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत दी।
इसी दौरान करंट लगने की घटना में घायल लोगों को 25-25 हजार रुपये के चेक मौके पर ही प्रदान किए गए। वहीं बरसात में मकान ढह जाने से पीड़ित परिवार को भी 25 हजार रुपये की राहत राशि का चेक सौंपा गया।सोसाइटी में जमा अंश राशि प्राप्त न होने पर 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।इससे प्रशासन की संवेदनशीलता साफ झलकी।
लेकिन जहां लापरवाही दिखी, वहां कलेक्टर का सख्त रुख भी नजर आया। कार्य में ढिलाई बरतने पर पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस थमाया गया। वहीं दो पटवारियों और पीएचई विभाग के एक सब-इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहाकृ“जनता की समस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जिम्मेदारी से काम करें वरना कार्रवाई तय है।”
विधायक मुरली भंवरा ने कहाकृ“सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को समय पर राहत और योजनाओं का लाभ मिले। प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”
पिपरी की इस जनसुनवाई ने एक तरफ आम लोगों में भरोसा जगाया, तो दूसरी ओर लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया।