BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 11:37 am
KHABAR : शराबियों को विधायक ने लगाई फटकार, महिलाओं ने फूल माला पहनाकर जताया विरोध, शर्मिंदा होकर वापस लौटे शराबी, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट में बूढ़ी शराब दुकान के विरोध के बीच विधायक अनुभा मुंजारे मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने एक शराबी को फटकार लगाई और भाजपा व प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान महिलाओं ने शराबी को फूल-मालाएं पहनाकर अनोखे तरीके से विरोध जताया, जिससे वह शर्मिंदा हो गया।


दरअसल, महिलाएं 13 अप्रैल से लगातार दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। बावजूद इसके शासन प्रशासन ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नही दिया है। इससे पहले महिलाएं शराब दुकान पहुंचने वाले शराबियों को फटकार लगा कर भगा रही थी, लेकिन वे नहीं माने।


महिलाओं ने अब एक अनोखा तरीका अपनाया है, वे उन्हें फूल देकर और माला पहनाकर विरोध स्वरुप उनका स्वागत कर रही है, ताकि उन्हें इस बात का एहसास हो कि शराब उनकी सेहत ओर परिवार के लिये कितनी घातक है। इसी बीच महिलाओं का समर्थन करते हुए शराब दुकान के विरोध मे क्षेत्रीय विधायक अनुभा मुंजारे मौके पर पहुंचीं। जहां उन्होंने एक शराबी को फटकार लगाई है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE