झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) का निरीक्षण कर संचालन व्यवस्था एवं उपचार प्रक्रिया की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्लांट की निर्धारित क्षमता के लगभग 50 प्रतिशत तक एफ्लुएंट प्राप्त होने पर ट्रीटमेंट कार्य प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकता है। वर्तमान में 24 अप्रैल 2026 के बाद से पर्याप्त मात्रा में एफ्लुएंट प्राप्त नहीं होने के कारण प्लांट में उपचार कार्य बंद है।
नियमित एफ्लुएंट भेजने के निर्देश-
कलेक्टर ने एमपीआईडीसी के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों को नियमित रूप से एफ्लुएंट सीईटीपी तक भेजने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि प्लांट का नियमित संचालन सुनिश्चित हो सके। न्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन औद्योगिक इकाइयों द्वारा एफ्लुएंट नहीं भेजा जा रहा है, उन्हें एमपीआईडीसी के माध्यम से नोटिस जारी किए जाएं।
अधिकारी रहे उपस्थित-
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर अवनधती प्रधान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल वर्मा, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।