उज्जैन। तराना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर परिषद और प्रशासन के सड़क चौड़ीकरण अभियान में नागरिकों का सराहनीय सहयोग देखने को मिल रहा है।
तराना नगर परिषद के सीएमओ के निर्देशन में चल रही इस कार्यवाही में घर मालिक खुद आगे आकर अपने आशियानों को तोड़नें कार्य आज से प्रारभ कर दिया है।
भावुक कर देने वाले इस दृश्य में लोग नम आंखों से अपने वर्षों पुराने घरों को तोड़ते नजर आए, लेकिन शहर के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए उन्होंने बड़ा त्याग किया है।
नगर परिषद सीएमओ ने नागरिकों के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम तराना के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
फिलहाल,नगर परिषद का 15 दिनों का अल्टीमेडम है उसके पश्चात जिन्होंने नही तोड़े उनके मकान को स्वयं आकर तोड़े जाएंगे।