नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास की छात्राओं की आवास समस्या का तत्काल समाधान किया गया है। स्कीम नंबर-36 स्थित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य चलने से छात्राओं को असुविधा हो रही थी। शनिवार को छात्राओं ने कलेक्टर से मिलकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी।
तत्काल दिए समाधान के निर्देश-
कलेक्टर चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला संयोजक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी छात्राओं के लिए आनंद विहार स्थित अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में आवासीय व्यवस्था की गई है।
समुचित सुविधाओं के साथ किया शिफ्ट-
जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग ने बताया कि छात्राओं को तत्काल प्रभाव से नए छात्रावास में शिफ्ट कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। अब छात्राएं सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में रहकर पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
विद्यार्थियों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता
कलेक्टर चंद्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। रिनोवेशन कार्य पूर्ण होने तक छात्राएं नए छात्रावास में रहेंगी।