चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में 3 व 4 मई रविवार, सोमवार को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित करने के प्रयास किए जाएंगे।
नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई को जिले की विभिन्न विधानसभाओं में निम्नानुसार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बड़ी सादड़ी विधानसभा (डूंगला पंचायत समिति) में बिलोदा अरनेड, बडवई, रावतपूरा, किशन करेरी, डूंगला एवं करसाना भाटोली में आयोजन किए जाएंगे।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा में पांडोली, सरेडी पुरोहितो का संवता एवं नरेला ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम होंगे।
निंबाहेड़ा विधानसभा में डला सतखंडा अरनिया जोशी उखलियाँ, टाई एवं अरनोदा में पहुंचेगा। बेगूं विधानसभा में राजगढ़ इटावा, दुगार, मोतीपुरा एवं बरनियास में होंगे।
कपासन विधानसभा में नेवरिया सिहाना ऊंचा झाडाना में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4 मई का रुट चार्ट
बड़ी सादड़ी विधानसभा के डूंगला पंचायत समिति के देलवास बिलोट फलौदडा सेमलिया आलोद पिराना, चित्तौड़गढ़ विधानसभा के रोलेहड़ा,लाल जी का खेड़ा एवं बोजुंदा, निंबाड़ा विधानसभा के कनेरा, बंगेड़ाघाटा बड़ावली,सरसी, निंबोदा
बेगू के पारसोली खेरपुरा,बिछोर खेड़ी,माधोपुर एवं कपासन विधानसभा के आरनी, हरनाथ पूरा सोमरवालों का खेड़ा अनौपपुरा, जाशमा, काना खेड़ा में ग्राम रथ अभियान का आयोजन किया जाएगा।