BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 4:50 pm
KHABAR : निमाड़ की तपती धूप में कर्मयोगियों को सलाम, खरगोन में यातायात जवानों का हुआ सम्मान, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। निमाड़ की तपती धूप में जहाँ आमजन छांव की तलाश करते नजर आते हैं, वहीं कुछ चेहरे ऐसे भी हैं जो बिना रुके, बिना थके शहर की व्यवस्था संभालने में जुटे रहते हैं। ये वे यातायात जवान हैं, जो भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर खड़े रहकर शहर की रफ्तार को सुचारू बनाए रखते हैं।

इन्हीं कर्मयोगियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक सराहनीय उदाहरण खरगोन शहर में देखने को मिला। शहर के व्यस्ततम गायत्री मंदिर तिराहे पर हाजी शम्सुद्दीन शेख पत्रकार चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा यातायात पुलिस के जांबाज़ जवानों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शहर यातायात प्रभारी रमेश सोलंकी की विशेष उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों को पुष्पहार पहनाकर, गमछा भेंट कर, शीतल पेय पिलाकर एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान प्रकट करना नहीं, बल्कि उन सच्चे सेवकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था, जो बिना किसी अपेक्षा के हर पल जनसेवा में समर्पित रहते हैं।

यह आयोजन समाज को एक सकारात्मक संदेश भी देता है कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष गुलामुद्दीन शेख, पत्रकार अज़ीज़ुद्दीन शेख, शफी शेख, सिराज शेख, अतीक अली, भारतीय पत्रकार संघ AIJ के प्रदेश संयोजक आमिर शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सोनी, फहीम शेख एवं किशोर बाबा रघुवंशी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE