BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 4:53 pm
KHABAR : नीमच में दिगंबर संतों का भव्य मंगल प्रवेश, गूंजे “जय गुरुदेव” के जयकारे, समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने किया भव्य स्वागत, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। दिगंबर जैन संतों का भव्य मंगल प्रवेश शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मुनि वैराग्य सागर जी महाराज एवं मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज का नगर आगमन ऐतिहासिक माहौल में हुआ।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय विनायका जैन के बरूखेड़ा स्थित फार्म हाउस से दोनों मुनिराजों का विहार प्रारंभ हुआ, जो सुबह 7 बजे कलेक्टर चौराहे पर पहुंचा। यहां समाज के श्रावक-श्राविकाओं ने भव्य स्वागत किया।

इसके बाद कलेक्टर चौराहे से मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड-बाजे, हाथी-घोड़े और सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह समाजजनों ने मुनिराजों का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

“जय गुरुदेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा का समापन 40 के पीछे स्थित श्री दिगंबर जैन पारसनाथ मंदिर पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस आयोजन ने पूरे शहर में धर्म और आस्था का माहौल बना दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE