रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन एवं कार्यपालन यंत्री एस.आर. जांगड़े के मार्गदर्शन में जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सैलाना क्षेत्र के ग्राम सोमारुंडी कला सहित अन्य गांवों में आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों के पेयजल स्रोतों का एफटीके किट के माध्यम से परीक्षण किया गया तथा संबंधितों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस अवसर पर जिला सलाहकार आनंद व्यास ने पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गंदगी नहीं फैलाने तथा अशुद्ध जल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। साथ ही जल गुणवत्ता, संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर जानकारी दी।
सहायक यंत्री पर्वत सिंह कटारा ने अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में सरपंच राकेश डामोर, उपयंत्री शुभा अर्गल, टेक्नीशियन गोवर्धन बिलावर, सीमा सिंघाड़, विशाल डामोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।