BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 6:45 pm
BIG NEWS : पेट्रोल पंप विवाद के बाद युवक लापता, पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, मारपीट के बाद डायल- 112 टीम पति को ले गई, अब तक नहीं मिला सुराग, एसपी कार्यालय पहुंच परिजनों ने की तलाश और जांच की मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोलवा के एक पेट्रोल पंप पर 30 अप्रैल की रात भुगतान को लेकर हुए विवाद और मारपीट के बाद एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर युवक की तलाश की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

पीड़ित महिला रानू कुंवर ने बताया कि उनके पति मंगलसिंह, निवासी ग्राम लीलदा, 30 अप्रैल की रात करीब 8 बजे कन्हैयालाल नामक व्यक्ति के साथ बाइक से कोलवा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे। वहां वाहन में पेट्रोल भरवाने के बाद पता चला कि मंगलसिंह अपना मोबाइल और पर्स घर भूल आए हैं, जिससे वे तत्काल भुगतान नहीं कर सके।

महिला के अनुसार, मंगलसिंह ने पंप कर्मचारियों से बाद में भुगतान करने या वाहन वहीं खड़ा रखने की बात कही, लेकिन इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि पंप कर्मचारियों ने मंगलसिंह के साथ मारपीट की। वहीं पास खड़ी एक बस में मौजूद कुछ बारातियों ने भी मारपीट में हिस्सा लिया। घटना में मंगलसिंह घायल हो गए और उनके मुंह से खून निकलने लगा।

पुलिस पर साथ ले जाने का आरोप-
महिला का आरोप है कि घटना के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची टीम मंगलसिंह को अपने साथ ले गई। अगले दिन जब परिजन नाहरगढ़ थाने पहुंचे तो पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को लाने से इनकार कर दिया।

अस्पतालों में भी नहीं मिला सुराग-
परिजनों ने नाहरगढ़ अस्पताल और मंदसौर जिला चिकित्सालय में भी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना को ज्ञापन सौंपकर युवक को जल्द तलाशने की मांग की। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परिजन युवक की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE