मंदसौर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की द्वितीय परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 11वीं की परीक्षा 3 जून से 13 जून 2026 तक चलेगी।
संचालनालय द्वारा परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अनुसार वार्षिक परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित अथवा अनुत्तीर्ण विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
कक्षा 9वीं में गणित विषय की परीक्षा विद्यार्थियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल के नामांकन में चयनित स्टैंडर्ड गणित या बेसिक गणित के अनुसार आयोजित की जाएगी।