BREAKING NEWS
KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 10:17 am
BIG NEWS : मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, नीमच एसपी अंकित जायसवाल का भोपाल रेल में ट्रांसफर, राजेश व्यास बने जिले के नए पुलिस कप्तान, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग द्वारा जारी सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नीमच में भी पुलिस अधीक्षक स्तर पर बदलाव किया गया है। अंकित जायसवाल, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं राजेश व्यास को नीमच का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उन्हें इससे पहले पुलिस उपायुक्त आसूचना एवं सुरक्षा, नगरीय इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया था।

कानून-व्यवस्था सुधार को लेकर बड़ा फेरबदल-
लंबे समय से लंबित यह तबादला सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। हाल ही में सिंगरौली में बैंक डकैती कांड के बाद एसपी मनीष खत्री को हटाकर AIG PHQ बनाया गया है। वहीं सिवनी में सामने आए हवाला कांड के चलते एसपी सुनील मेहता को हटाकर DCP इंदौर पदस्थ किया गया है।

19 जिलों के एसपी बदले-
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश के 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जिनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।

इस बदलाव को प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में सुधार और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE