BREAKING NEWS
BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 10:38 am
KHABAR : खलघाट हाईवे चक्का जाम आंदोलन में खरगोन विधानसभा से हजारों किसान होंगे शामिल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी खरगोन एवं जिला कांग्रेस कमेटी धार द्वारा 7 मई को खलघाट में विशाल हाईवे चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। आंदोलन को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक जब-जब किसान संकट में आया है, कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसान प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ सरकार की नीतियों और व्यवस्थागत समस्याओं से भी जूझ रहा है। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए खलघाट में होने वाले विशाल हाईवे चक्का जाम आंदोलन में खरगोन विधानसभा क्षेत्र से हजारों किसान साथी शामिल होंगे।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों से किसान वर्ग लगातार परेशान और प्रताड़ित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष में मजबूती से साथ खड़ी है।


उन्होंने शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में खलघाट पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि 7 मई को खरगोन जिले के कोने-कोने से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे तथा सरकार को किसानों की ताकत का अहसास कराएंगे।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसानों के अधिकारों, समस्याओं के समाधान और उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE