BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2026, 1:26 pm
BIG NEWS : नीमच सीबीएन का तस्करों पर बड़ा प्रहार, राजस्थान के उदयपुर और एमपी के जावरा में की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में बरामद किया अवैध मादक पदार्थ, ड्रग नेटवर्क में मचा हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में तस्करों के मंसूबों पर जोरदार प्रहार किया है। संयुक्त कार्रवाई में कुल 1621.530 किलो डोडाचूरा (पॉपी स्ट्रॉ) जब्त किया गया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बड़ी सफलता के बाद ड्रग तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।

उदयपुर में ट्रक से 204 किलो डोडाचूरा बरामद-
पहला मामला उदयपुर का है, जहां सीबीएन नीमच और सीबीएन उदयपुर की संयुक्त टीम ने उदयपुर-अहमदाबाद बायपास पर देर रात घेराबंदी कर एक टाटा ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक में चूने की बोरियों के नीचे शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया 204.130 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक सहित माल जब्त कर लिया गया।

जावरा में ट्रक से 1417 किलो डोडाचूरा पकड़ा-
दूसरी बड़ी कार्रवाई जावरा क्षेत्र में हुई, जहां सीबीएन नीमच की टीम ने मंदसौर-जीरापुर हाईवे पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा। यहां तस्करों ने स्लेट पेंसिल के माल की आड़ में 1417.400 किलो डोडाचूरा छिपाकर रखा था। टीम ने ट्रक की तलाशी लेकर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज-
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ड्रग तस्करों में मचा हड़कंप-
सीबीएन की इस बड़ी कार्रवाई से साफ हो गया है कि एजेंसियां ड्रग तस्करी के खिलाफ पूरी तरह सतर्क हैं और नशामुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE