उज्जैन। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में बीयर जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध शराब भरी हुई है और वह निनोरा टोल होते हुए इंदौर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक से 900 पेटी “माउंट्स 6000” बीयर (करीब 21,600 केन) बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 10,800 बल्क लीटर है। जब्त शराब की कीमत करीब 45 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने ट्रक (कीमत लगभग 55 लाख रुपए) भी जब्त कर लिया है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब और वाहन जब्त किए गए हैं।
मामले में पुलिस ने दो आरोपियोंकृरवि उर्फ जुबान सिंह चौहान (22 वर्ष) और कमल गुर्जर (26 वर्ष), निवासी अलीराजपुरकृको गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।