BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 10:23 am
NEWS : सेवा, समर्पण और जनकल्याण के साथ मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिन, शहरभर में गौसेवा से अन्नपूर्णा रसोई तक हुए जनसेवा कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के सानिध्य में सेवा कार्यों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन कर कार्यक्रम को जनसेवा से जोड़ा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गहलोत के कार्यकाल में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए, जिनसे क्षेत्र को नई दिशा मिली। अन्नपूर्णा रसोई योजना का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता भी जताई।

सेवा कार्यों के अंतर्गत गांधीनगर स्थित गौशाला में गौसेवा कर हरा चारा व सब्जियां खिलाई गईं, पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए तथा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की अन्नपूर्णा रसोई में निःशुल्क भोजन एवं मिठाइयां वितरित की गईं। बस्सी, सावा, घोसुंडा, चंदेरिया सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियां संचालित कीं।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संचालित योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE