BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 5:36 pm
KHABAR : किसानों के मुद्दों पर 7 मई को कांग्रेस का चक्का जाम आंदोलन, एनएच- 3 पर मुरैना से सेंधवा तक 8 स्थानों पर होगा प्रदर्शन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के साथ हो रहे कथित अन्याय- जैसे गेहूं खरीदी में अव्यवस्था, स्लॉट बुकिंग में अनियमितताएं एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी के बावजूद समय पर भुगतान न होना के विरोध में 7 मई 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-3) पर मुरैना से सेंधवा तक आठ स्थानों पर चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आंदोलन-
यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शाजापुर में जुटेंगे पदाधिकारी-
भोपाल एवं उज्जैन संभाग के कांग्रेस पदाधिकारी शाजापुर में आयोजित चक्का जाम में प्रातः 11 बजे एकत्रित होंगे।

तैयारी को लेकर 5 मई को बैठकें- 
आंदोलन की तैयारी के संबंध में जावद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा द्वारा 5 मई 2026 को विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित की जाएंगी- 

प्रातः 11 बजे – गांधी भवन, सिंगोली
दोपहर 2 बजे – डाक बंगला, रतनगढ़
शाम 4 बजे – डाक बंगला, जावद

विभिन्न संगठन होंगे शामिल-
बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण वाहेती के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडलम एवं नगर स्तर के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवा दल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रत्याशी समुंदर पटेल एवं सत्यनारायण पाटीदार सहित विभिन्न संगठन पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

अधिक संख्या में पहुंचने की अपील-
कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की है कि वे आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शाजापुर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE