BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 6:16 pm
BIG NEWS : नीमच में गूंजे जीत के नगाड़े, झालमुड़ी के साथ मना भाजपा का जश्न, पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, फोर ज़ीरो चौराहा बना केंद्र, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन की खबर आते ही नीमच में जश्न का माहौल बन गया। शहर के फोर ज़ीरो भारत माता चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव मनाया। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त मनासा, जावद, सिंगोली, जीरन, कुकड़ेश्वर, नयागांव, रामपुरा सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में भी बीजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। 

कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी से दी बधाई- 
जिला मुख्यालय पर जश्न की खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी खिलाकर एक-दूसरे और राहगीरों को बधाई दी। भाजपा के झंडों के साथ सड़कों पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। हर चेहरा जीत की खुशी से खिला नजर आया।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी-
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सेठी, नारायण काबरा, आलोक सोनी, गौरव चोपड़ा, विनीत पाटनी, राजेश अजमेरा, कमल रूपाली और सीताराम ग्वाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विचारधारा की जीत बताया-
भाजपा पदाधिकारियों ने इस प्रदर्शन को अराजकता, गुंडागर्दी और घुसपैठ के खिलाफ विकास एवं सुशासन की विचारधारा की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने सकारात्मक बदलाव के पक्ष में अपना विश्वास जताया है।

झालमुड़ी से जुड़ी यादें भी ताजा-
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी खाने की घटना काफी चर्चा में रही थी। नीमच में कार्यकर्ताओं ने उसी को प्रतीकात्मक रूप से दोहराते हुए इस जश्न को खास बना दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE