चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में बहुमत मिलने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चितौड़गढ़ द्वारा कलेक्ट्री चौराहे पर जश्न मनाया गया। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल मे प्रचंड जीत पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में चौराहे पर एकत्रित हो गए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का उत्सव शुरू कर दिया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी कर आसमान को रोशनी से भर दिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई दी।
एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरि ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्टीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व मे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की मजबूत कार्यशैली का परिणाम बताया। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि यह विजय देश की जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भाजपा आने वाले समय में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को गति देती रहेगी और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जश्न के दौरान पूरे कलेक्ट्री चौराहे पर उत्सव जैसा माहौल रहा।
ज्ञात रहे कि सांसद सी पी जोशी ने एक महीने तक कोलकाता में प्रदेश भाजपा मुख्यालय मे प्रवास रहा। उनकी अगुवाई वाला वॉर रूम पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों का शेड्यूल तय कर रहा था। रैली प्रबंधन भी इसी टीम के पास रहा। करीब 100 नेताओं और पदाधिकारियों की टीम में सांसद जोशी के साथ राजस्थान के 8-10 लोग भी टीम में रहे। पार्टी ने बंगाल चुनाव कैंपेन में चितौड़गढ़ जिले से कमलेश पुरोहित की भी लंबी ड्यूटी लगाई परोहित ने खरदहा विधानसभा में प्रभारी के रूप में भूमिका निभाई, जहां से भाजपा के कल्याण चक्रबती भारी मतों से विजयी हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी,विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठु लाल जाट,भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव,झालावाड़ सह प्रभारी सागर सोनी, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन,जिला मंत्री गोवर्धन जाट,आईएम सेठिया, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी,अनिल इनाणी, शेलेन्द्र झंवर, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार, रामगोपाल ओझा, प्रिंस शर्मा, छोटु सिंह शेखावत,घनश्याम लोट, राजकुमार सुखवाल, आशिष सिकलीगर, भूपेन्द्र सिंह,भरत जागेटिया, आशिष शर्मा, राजन माली, दिनेश शर्मा,पीयुष काबरा, संजय सुहालका, गोपाल नीलमणि, सुधा जागेटिया, रेणु मिश्रा, प्रेमलता गोस्वामी,, राजकुमारी सिंहला,, अर्जुन बैरवा,, प्रमोद राजपुरोहित, आशिष सिकलीगर,रतन जाट रोलाहेड़ा, अविनाश शर्मा, देवकिशन जाट, हरीश गुरनानी, शेखर शर्मा, कांतिलाल सोनया, लाल सिंह डुडी, देवराज रजक, अर्जुन गिल,सुनील रजक, दिलिप सेन आदि उपस्थित रहे।