BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल,.. <<     गुरु पूर्णिमा पर इंद्रटेकरी और मेहरजा में.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, मतदान जारी, कांग्रेस-.. <<     खरगोन जिले में जर्जर सड़क से परेशान.. <<     BIG NEWS : शराब, प्रताड़ना और संदिग्ध मौत! परिजनों ने.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर क्रूरता का प्रदर्शन पड़ा.. <<     BIG REPORT : 300 करोड़ की सड़क पर उठे गुणवत्ता के सवाल,.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले दिन मेहरबान हुए मेघ,.. <<     KHABAR : मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     NEWS : मालवा-मेवाड़ के शहंशाहे वली हज़रत.. <<     KHABAR : अज्ञात कारणों के चलते पति-पत्नी की मौत,.. <<     REPORT : 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : शाजापुर के तिंगजपुर जंगल में आसमान से.. <<     KHABAR : आयुष विभाग की पहल- ग्राम सांगाखेड़ा में.. <<     KHABAR : कुएं में गिरा तेंदुआ, शादीखेड़ा में मचा.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर श्री एसआर ग्रुप ऑफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 3:45 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनीं 95 आवेदकों की समस्याएं, धर्म सिंह को जमीन का तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश, दिव्यांग पंकज को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के आदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में आयोजित जनसुनवाई में 95 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

प्रमुख प्रकरण एवं निर्देश-
जमीन का कब्जा-
ग्राम चौथखेड़ा के धर्मसिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि एसडीएम के आदेश के बावजूद अब तक उन्हें जमीन का कब्जा नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार, नीमच नगर को निर्देशित किया कि तत्काल टीम भेजकर एसडीएम के आदेश का पालन सुनिश्चित करें तथा धर्मसिंह को मौके पर ही जमीन का कब्जा दिलवाएं।

दिव्यांग को स्वरोजगार-
ग्राम डांगड़ी के दिव्यांग पंकज चौहान ने स्वरोजगार हेतु सहायता का अनुरोध किया। कलेक्टर ने उप संचालक, सामाजिक न्याय विभाग, नीमच को निर्देश दिए कि पंकज को शीघ्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

उपस्थित अधिकारी-
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य आवेदन-
जनसुनवाई में बोरखेड़ी तालाब के लक्ष्मण, दारू के मुकेश गायरी, नयागांव के गोरधनसिंह, रतनलाल, बिहार गंज वार्ड-15, नीमच की उर्मिला जोहरी, फोफलिया की संगीता सालवी, जूना भदाना के मांगू बंजारा, नीमच के देवेन्द्र सिंह, इंदिरा नगर के फारूक, मांगरोल के रामनिवास, बिसलवास खुर्द के सूरजमल, कानाखेड़ा के घनश्याम, इंदिरा नगर की निर्मला मकवाना सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

इसी प्रकार नेवड़ के केशुराम, टीचर कॉलोनी नीमच के सुनील वर्मा, सेमली चंद्रावत के गणपतसिंह एवं जितेन्द्रसिंह, चौथखेड़ा के बाबूलाल गुर्जर, बावड़ा के कैलाश विश्वकर्मा, भाटखेड़ा के कारूलाल, कंजार्डा के हीरालाल, हाड़ी पिपलिया की सरिता मालवीय, कुकड़ेश्वर के अमरसिंह, सरवानिया महाराज की हेमकुंवर, नीमच सिटी की लीला यादव, बामनवर्डी की रामकन्याबाई, उगरान के देवीलाल, मोरवन के अब्दुल गनी, जावी के जगदीश प्रजापति सहित अन्य ने भी आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने सभी प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE