बड़वानी। ग्राम धवली में बड़वानी पुलिस द्वारा “आप की बात, पुलिस के साथ” जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर दिया इस दौरान लोगों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा और डीजे के दुरुपयोग जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, भूतपूर्व सैनिकों, मेधावी छात्र-छात्राओं और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया। वहीं क्रिकेट और कबड्डी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया गया ऑपरेशन 3डी के तहत बिना डीजे, दहेज और दारू के सादगीपूर्ण विवाह करने वाले परिवारों को सम्मानित करने की घोषणा भी की गई ग्रामीणों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।