मंदसौर/नीमच। आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदसौर-नीमच डाक संभाग द्वारा डाकघरों के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट सेवा केंद्रों पर 9 मई 2026, शुक्रवार को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दिन सभी आधार केंद्र सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर 7 एवं 8 मई को टोकन वितरण किया जाएगा, जिसके अनुसार ही नागरिकों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
मिलने वाली सुविधाएं-
इस विशेष अभियान के तहत नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिंक कराने की सुविधा शामिल है।
इन डाकघरों में चलेगा अभियान-
मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, दलौदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बूढ़ा, मल्हारगढ़, पिपलिया उपडाकघर तथा नीमच जिले के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जाएगा।
डाक विभाग की अपील-
मंदसौर-नीमच डाक संभाग के अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डाकघर स्थित आधार केंद्र पर पहुंचकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं और निर्धारित टोकन के अनुसार सेवाएं प्राप्त करें।