नीमच। प्रभारी अधिकारी, खनिज विभाग नीमच ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल 2026 को ग्राम खानखेड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा, तहसीलदार मनासा, प्रभारी अधिकारी खनिज नीमच एवं खनि निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई।
जांच में क्या मिला-
जांच के दौरान ग्राम खानखेड़ी के गांधी सागर डूब क्षेत्र स्थित शासकीय भूमि, सर्वे नंबर 564 पर अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया। मौके पर रेत भंडारण से संबंधित कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला।
जप्ती की कार्रवाई-
मौके से लगभग 150 घनमीटर रेत जप्त कर उसे सुरक्षित रूप से पुराने जनपद पंचायत कार्यालय, मनासा में रखा गया है।
दावा प्रस्तुत करने की अपील-
उक्त रेत जिस किसी की भी हो, वह 20 मई 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मनासा में उपस्थित होकर रेत से संबंधित अपना पक्ष एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें।
निर्धारित तिथि के बाद होगी कार्रवाई-
निर्धारित तिथि 20 मई 2026 के पश्चात रेत को अज्ञात मानते हुए शासन हित में राजसात कर नीलामी/निवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।