खरगोन। नगर के सनावद रोड पर जिला अस्पताल के सामने जल निकासी के बड़े नाले पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिसके कारण पर्याप्त मात्रा में जल निकासी नहीं हो पा रही थी। बारिश के दिनों में पानी जिला अस्पताल में घुसने की समस्या से निजात के लिये मंगलवार को नगरपलिका अमले ने नाले की सफाई अभियान शुरू किया। नगर पालिका के अमले ने जल निकासी के लिए नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से नाले पर बने टिन. टप्पर सख्ती से हटाए इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी। इस कार्य का कुछ अतिक्रामको ने विरोध भी जताया। लेकिन नगर पालिका ने किसी की नहीं सुनी। जल निकासी के लिए व्यवस्था पूरी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। एसडीएम ने बताया विरोध के दौरान अतिक्रमण कारियो को समझाइश दी गई कि यह जनहित के लिये है, किसी को परेशान नही होने देंगे। एक निजी अस्पताल के बाहर से अतिक्रमण हटाने की मांग भी उठी। अस्पताल के बाहर भारी भरकम जनरेटर होने से संचालक को एक दिन का समय दिया है।